उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

यूनानी अस्पताल में योग सप्ताह का शुभारम्भ 

कल से कार्यक्रम में होगी विभिन्न प्रतियोगिता

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के राजकीय तकमिल उत्तिब यूनानी कॉलेज एवं चिकित्सालय में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

मंगलवार को संयोजक प्रो मनीराम सिंह ने योग सप्ताह का की शुरुआत की। प्रो सिंह कार्यक्रम की रूपरेखा जारी करते हुये कहा कि प्रात: 6.45 से 6.30 तक योगाभ्यास नित जारी रहेगा तथा रोजाना 15 मिनट तक किसी एक औषधि पौधे की पहचान और उसके औषधि गुणों पर चिकित्सकीय चर्चा भी की जाएगी।

कार्यक्रम का दूसरा सत्र 11बजे से 4बजे शाम तक चलेगा। इस दौरान रोजाना विभिन्न प्रतियोगिता एवं व्याख्यान के आयोजन किए जाएंगे, जिनका समन्यव डा अब्दुल मालिक करेंगें। यह योग सप्ताह 21 जून तक चलेगा। जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

योग सत्र के दौरान मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल कुदूस हाशमी, विशिष्ट अतिथि बासुदेव पांडेय (योगाचार्य) कार्यक्रम के संयोजक प्रोफ़ेसर मनीराम सिंह तथा समन्वय डॉ अब्दुल मालिक ने तुलसी के पौधे को जल देकर किया।

तदोपरांत योगाभ्यास प्रोटोकाल चला सत्र के अंत में तुलसी चिकित्सकीय गुणों पर प्रो सिंह ने जानकारी साझा की। वहीं योगाभ्यास के पश्चात् प्रोफेसर मनीराम सिंह द्वारा हल्दी के पौधे का वर्णन करते हुए उसके चिकित्सीय गुणों पर चर्चा की।

तत्पश्चात मानव जीवन के लिए हवा कितनी आवश्यक है के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button