उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

पौधे लगाने के साथ संरक्षण भी जरुरी – केके सिंह

345 पौधे बलरामपुर अस्पताल में लगे 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के चिकित्सालयों में पौधरोपण किया गया। रविवार को बलरामपुर चिकित्सालय परिसर में 345 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केके सिंह, विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रेनू चौधरी, निदेशक पैरामेडिकल उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं अस्पताल निदेशक

डॉ. विवेक गुप्ता, एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, सहित चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसी क्रम में केके सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का 35 करोड़ पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उनका संरक्षण उससे भी अधिक आवश्यक है।

डॉ. रेनू चौधरी ने कहा कि वृक्ष जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण के आधार हैं। सभी नागरिकों को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

डॉ. विवेक गुप्ता ने कहा कि बलरामपुर चिकित्सालय को प्राप्त 345 पौधारोपण के लक्ष्य को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है तथा वृक्षारोपण जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य निश्चित रूप से सफल होगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में अपनी निरंतर सहभागिता का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button