उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जन जागरूकता अभियान 

स्कूली बच्चों की जाँच कर बताये बचाव के उपाय

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शनिवार को एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से स्कूली बच्चों की जाँच कर बचाव के उपाय की जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिसमें डीपीएस गोमतीनगर एक्सटेंशन ब्रांच में विश्व अस्थमा जागरूकता दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं लखनऊ अकादमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत बतौर बाल रोग विशेषज्ञ प्रो. शीतांशु श्रीवास्तव ने 500 से अधिक स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए अस्थमा के लक्षण, बचाव, उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 25 से अधिक स्टाफ सदस्यों और 30 से अधिक बच्चों की स्पाइरोमेट्री जांच की गई। साथ ही छात्र- छात्राओं को इन्हेलर का सही उपयोग व अस्थमा की शुरुआती पहचान को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

प्रो.श्रीवास्तव ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम करने का उदेश्य लोगों को अस्थमा बीमारी से बचाव प्रति जागरूकता व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ, विद्यार्थियों और अकादमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले सप्ताह में ऐसे ही जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिससे अस्थमा जैसी बीमारी का निदान व नियंत्रित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button