उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का कार सेक्शन इकाई का हुआ गठन

गठन कर पदाधिकारियों का फूल माला से हुआ स्वागत

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ शाखा कार सेक्शन इकाई का गठन किया गया। बुधवार को परिवहन निगम मुख्यालय परिसर में रोडवेज़ कर्मचारी कल्याण संघ शाखा का विस्तार करते हुए कार सेक्शन इकाई पदाधिकारियों का गठन किया गया। गठन के दौरान पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार सेक्शन इकाई राजधानी क्षेत्र शाखा के गठन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह उपस्थित रहे। जिसमें चुनाव गठन की प्रक्रिया में प्रांतीय संगठन मंत्री शीतेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एसएन सिंह का मार्गदर्शन में गठित कार्यकारिणी

शाखा संरक्षक जय हिंद, वरिष्ठ लिपिक कार सेक्शन शाखा अध्यक्ष भगवती प्रसाद,वरिष्ठ लिपिक कार सेक्शन शाखा कार्य अध्यक्ष शिशिर मिश्रा, चालक कार सेक्शन शाखा उपाध्यक्ष रमेश लाल श्रीवास्तव, सीनियर फोरमैन कार सेक्शन शाखा मंत्री बसंत लाल सिंह चालक कार सेक्शन को पदभार की जिम्मेदारी दी गयी। वहीं चयनित पदाधिकारियों ने कार्यभार को बखूबी निभाने की बात दोहराई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button