उत्तर प्रदेशजीवनशैलीधर्म-अध्यात्म

रामकृष्ण मठ में गीत संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

कलाकारों ने बाँधी समां, झूमें श्रोता,हुए सम्मानित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। गीत संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पर आयोजन किया गया। रविवार को रामकृष्ण मिशन के 127वें स्थापना दिवस के अवसर पर रामकृष्ण मठ, निराला नगर में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सायं 7ः30 बजे से प्रारम्भ किया गया।

सायंकाल संध्या आरती के उपरान्त वैदिक मंन्त्रोच्चारण एवं दीप प्रज्जलन कर मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने कलाकारों का स्वागत करते हुए परिचय कराया।साँस्कृतिक कार्यक्रम में जाने माने गायक डॉ. बीजू भगवती और उनकी टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया और शुरूआत डा. बीजू भगवती द्वारा राग मारवा ( करत सिंगार गोरी चली) पर प्रस्तुति दी।

तदोपरान्त उनकी टीम के सदस्यों राहुल अवस्थी ने राग यमन पर (न बोलो मो से श्याम तुम), अरबाज खान ने राग बिलावल (जागो जागो कुॅवर कान्हा), श्री ऋतिक पाल ने राग खमाज पर (अजहूं न आये एरी श्याम सुंंदरवा) हर्षित मिश्रा ने राग भैरव (पल न लागे मोरी अखिया),अभिषेक त्रिपाठी ने राग काफी पर (कल नाहीं आए ए मोरी आली), विवेक सरोज ने राग आसावरी (सुमिरन कर ले श्याम नाम), अक्षय अवस्थी ने राग तोड़ी (किरपा करो रे मोरे श्याम) तथा नीरज कुमार ने राग भैरवी (पनिया भरन कैसे जाऊं सखी) पर अपनी-अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान तबले पर लखनऊ के जाने माने तबला वादक सुमित कुमार मल्लिक ने संगत दिया एवं हारमोनियम संगत श्रवण यादव ने दिया। मंदिर सभागार में बैठे समस्त भक्तगण एवं श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।

समापन के अवसर पर सभी कलाकारों को मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज द्वारा स्मृति चिन्ह, पुस्तकें और रामकृष्ण, माँ शारदा देवी और स्वामी विवेकानन्द की तस्वीरें भेट स्वरूप दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button