उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विवेकानंद अस्पताल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

250 से अधिक स्वास्थ्य शिविर में हुए लाभान्वित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

रविवार को संस्थान द्वारा सद्गुरु मैरेज हॉल, भौरीगंज रोड, परसपुर, जनपद गोण्डा में निःशुल्क हृदय रोग, अस्थि रोग एवं नेत्र रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित रहा।

शिविर में विवेकानन्द अस्पताल के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

साथ ही, आवश्यकतानुसार एवं उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 250 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

जिसमें 65 हृदय रोग, 90 अस्थि रोग एवं 95 नेत्र रोग के मरीजों को परीक्षण एवं परामर्श दिया गया तथा 40 मरीजों की ईसीजी एवं 35 कर आरबीएस किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस जनहितकारी स्वास्थ्य सेवा पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button