डॉ विवेक गुप्ता लोकबंधु और डॉ बृजेश कुमार सिंह बने बलरामपुर अस्पताल निदेशक
DPRA:ने नवनियुक्त चिकिधिकारियों को दी बधाई

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। शासन द्वारा प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग निदेशक ग्रेड के 8 चिकित्साधिकारी को पदोन्नति की गयी। जिसमें
डा विवेक गुप्ता बलरामपुर चिकित्सालय को लोकबंधु अस्पताल निदेशक और
डा ब्रजेश कुमार सिंह चौहान अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मण्डल को निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, बलरामपुर चिकित्सालय बनाया गया। इसके अलावा डा मनमोहन आर्या मुख्य नगर सवास्थय अधिकारी, कानपुर नगर
निदेशक (नियोजन एवं बजट), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, डा नरेन्द्र देव शर्मा अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वाराणसी मण्डल,
निदेशक (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, अहमद, डा खालिद रिजवान चिकित्सालय, बस्ती, प्रमुख अधीक्षक, जिला निदेशक (परिवार कल्याण), परिवार कल्याण महानिदेशालय, डा सुमन कुमार चौधरी प्रमुख अधीक्षक, मोती लाल नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज, निदेशक (चिकित्सा उपचार), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय,
डा मोहम्मद अतहर, मुख्य परामर्शदाता, डा शयामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, निदेशक (स्वास्थ्य), सवासथय सेवा महानिदेशालय, डा अल्पना रानी गुप्ता,
अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, मानसिक रोग चिकित्सालय, बरेली।
विशेष सचिव ने चिकित्साधिकारियों को शासनादेश जारी करते हुए कहा कि अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध करायें।
DPRA : ने नवनियुक्त चिकिधिकारियों को दी बधाई
डीपीआरए प्रदेश प्रवक्ता एवं लखनऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने नवनियुक्त निदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नत एवं स्थानांतरित हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ चिकित्सकों को नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने के निर्णय का डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी संघ (DPRA) स्वागत योग्य बताया।
राजीव कुमार ने संगठन की ओर से नवीन पदों पर पदस्थापित हुए चिकित्साधिकारियों को बधाई दी। साथ ही डॉ. विवेक गुप्ता निदेशक, लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय एवं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह निदेशक, बलरामपुर चिकित्सालय
डॉ. मनमोहन आर्या – निदेशक (बजट), स्वास्थ्य महानिदेशालय,डॉ. नरेंद्र देव शर्मा निदेशक (पीएचसी), स्वास्थ्य महानिदेशालय, लखनऊ।
डॉ. खालिद रिजवान निदेशक (परिवार कल्याण), स्वास्थ्य महानिदेशालय,डॉ. मोहम्मद अतहर निदेशक (स्वास्थ्य), स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. अल्पना रानी निदेशक, मानसिक रोग चिकित्सालय, बरेली। प्रदेश
प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि संगठन को यह पूर्ण विश्वास है कि इन सभी अनुभवी एवं कर्मठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक गुणात्मक सुधार आएगा।
स्वास्थ्य महानिदेशालय (स्वास्थ्य भवन) से लेकर जनपद एवं ज़िला अस्पतालों तक की प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जन-उपयोगी बनेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित, पारदर्शी और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी का मुख्य ध्येय है।
सभी नवनियुक्त निदेशक अपनी दूरदर्शिता एवं कार्यकुशलता से स्वास्थ्य भवन एवं चिकित्सालयों की कार्यप्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
DPRA संगठन सभी निदेशकों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगल कामना करता है। प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी एवं मरीजों के हित में DPRA संगठन सदैव कंधे से कंधा मिलाकर अपना पूर्ण योगदान देता रहेगा।



