महाकुम्भ: उरे श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर
यात्रियों को सुविधा देने के लिए अलग-अलग गठित की टीमें

प्रयागराज। महाकुम्भ। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे तत्परता के साथ कार्य जुटा हुआ है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने गत 13 एवं 14 जनवरी को पौष पूर्णिमा एवं मकर संक्रांति पर्वों के पहले दो स्नानों पर प्रयाग जं. तथा फाफामऊ जं. स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कार्य किया गया है। वहीं प्रयाग जं. एवं फाफामऊ जं. स्टेशन पर टिकट चेकिंग, टिकट बुकिंग कार्य सहित अन्य वाणिज्य संबंधी सेवाओं के लिए 380 कर्मचारियों को अलग अलग पालियों में कार्य करने के लिए लगाया गया। साथ ही स्काउट एवं गाइड संस्था के 60 एवं सिविल डिफेन्स के 28 कर्मचारियों को भी भीड़ प्रबंधन एवं यात्री सेवा के लिए कार्य करने के लिए अलग अलग स्थानों पर लगाया गया। यात्रियों के खानपान के लिए प्रयाग जं.पर 10 एवं फाफामऊ जं. स्टेशन पर 8 फूड यूनिटों की व्यवस्था की गई है। जबकि एक जलपान गृह प्रयाग जं. एवं एक जलपान गृह फाफामऊ जं. स्टेशन पर उपलब्ध है। इन स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा के लिए कुल रेल सुरक्षा बल के 1440 कर्मचारियों को तैनात किया गया। 3 प्रशिक्षित डॉग और इनके 06 हैन्डलर कार्य कर रहे हैं। बीते 13 जनवरी को 1543 (2 केस रेफ़रेल सहित ) एवं 14 जनवरी को 1488 ( 4 केस रेफ़रेल सहित ) कुल 3031 मरीजों का उपचार किया गया। प्रयाग जं.,फाफामऊ जं. तथा प्रयागराज संगम स्टेशन पर 300 सीसीटीवी कैमरों द्वारा 18 टीवी स्क्रीन के माध्यम से एकीकृत कमांड सेंटर में 50 कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 13 जनवरी को 10 ट्रेन एवं जनवरी 14 को 10 ट्रेन कुल 20 मेला स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया गया।