उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विश्व स्तनपान सप्ताह पर किया जागरूक 

रेलवे पॉलीक्लिनिक पर जागरूकता कार्यक्रम 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व स्तनपान सप्ताह पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर रमेश चंद्र के दिशानिर्देशन में ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लिनिक पर 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाये जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम “जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” पर आधारित यह सप्ताह शिशुओं के स्वास्थ्य, सही पोषण और स्तनपान के प्रति माताओं एवं परिवारों में जागरूकता बढ़ाना है।

इस दौरान महिलाओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय तिवारी द्वारा पॉलीक्लिनिक पर महिला रोगियों एवं महिला कर्मचारियों को स्तनपान के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए जानकारी दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button