उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

मुख्यमंत्री माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर, किया दर्शन पूजन, लोक कल्याण की कामना

गौशाला में गायों को खिलाया गुड़ हरा चारा 

 

बलरामपुर।लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। चैत्र नवरात्रि पर आदि शक्ति माँ के आठवें स्वरुप का दर्शन पूजन घरों मंदिरों में देखने को मिला। वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी (पाटन देवी ) मंदिर पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर स्थित गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौ रक्षा राष्ट्र रक्षा का सन्देश भी दिया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री के मंदिर से बाहर निकलते ही लोग जय श्रीराम कहकर अभिवादन करते रहे और मुख्यमंत्री सभी का अभिवादन स्वीकार्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button