उत्तर प्रदेश

संविधान के अधिकारों को करें सदुपयोग -प्रो सीएम सिंह 

आरएमएल में संविधान दिवस पर छात्रों का दिखा उत्साह 

 

 लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चिकित्सा संस्थानों में संविधान दिवस का उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में छात्रों व कार्मिको द्वारा पोस्टर, रंगोली, गायन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताये की गई। जिसमें डॉ विनिता शुक्ला ने सभी को संविधान शपथ दिलाई। जिसका उद्देश्य भारत के संविधान निर्माण के संस्थापको को याद करना व उससे जुड़े ऐतिहासिक संघर्षों, दार्शनिक आदर्शों, सामाजिक आकांक्षाओं की जड़ों के साथ लोकतंत्र, न्याय,समानता की ओर राष्ट्र की सामूहिक यात्रा को प्रदर्शित करना था। वहीं

संस्थान के निदेशक प्रो डॉ सीएम सिंह ने अपने सम्बोधन में संविधान दिवस के इतिहास एवं महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमें संविधान द्वारा जो अधिकार प्राप्त हुए है उनका दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही

संस्थान के डीन, प्रो प्रद्ययुम्न सिंह छात्रों को विरासत में प्राप्त इस बहुमूल्य संविधान के प्रावधानों के बारे में बताया। संविधान का सम्मान करना हमारा प्रथम कत्तर्व्य है। संविधान के माध्यम से मिलें अधिकारो का उचित प्रयोग कर स्वंय के साथ-साथ देश का भी नाम रौशन करें।

गरिमा रस्तोगी नर्सिंग ऑफिसर द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति की एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता अभय प्रताप सिंह एवं अकांक्षा यादव द्वारा भाषण प्रस्तुति दी गयी।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रश्स्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। विजेताओं में भाषण प्रतियोगिता

कार्मिको में प्रथम स्थान अभय प्रताप सिंह, द्वितीय स्थान उदय सिंह एवं तृतीय स्थान-मोनिका बेन्सन रही । छात्रों में प्रथम स्थान अकांक्षा यादव, द्वितीय स्थान अनुष्का तिवारी एवं तृतीय स्थान-अनुष्का सिंह रही। पोस्टर प्रतियोगिता कार्मिको में प्रथम स्थान-इशिका पन्वर द्वितीय स्थान-चेतना प्रकाश एवं तृतीय स्थान-खुशबू गुप्ता।

छात्रों में प्रथम स्थान-साक्षी दयाल, द्वितीय स्थान-मधु मौर्या एवं तृतीय स्थान-सपना द्विवेदी।

रंगोली प्रतियोगिता प्रथम स्थान मोनिका बेन्सन, वसुन्धरा द्वितीय स्थान प्रीती शर्मा, गरिमा एवं नेहा एवं तृतीय स्थान गीता एवं प्रदीप।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो अजय कुमार सिंह, यूजी सेल चेयरमैन, डॉ विनिता मित्तल,आयोजक समिति एवं संस्थान के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निमिषा सोनकर,जेआरओ द्वारा किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button