उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सूचना निदेशक ने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को दिलाई शपथ

 सूचना विभाग में शपथ ग्रहण समारोह, कपिल कुमार बने अध्यक्ष

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया।

वहीं निदेशक सूचना विशाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर निदेशक ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीति, निर्णय एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी में..

कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष) शशांक शेखर शुक्ल(उपाध्यक्ष) राज कुमार (महामंत्री) बृज मोहन पान्डेय (संयुक्त मंत्री) शुभम चौहान (संगठन मंत्री) शिव शंकर पाण्डेय (प्रचार मंत्री) मो.- सलीम अंसारी (कोषाध्यक्ष) उमेश कुमार (ऑडिटर) आनन्जय (सदस्य) राजेश कुमार भारती (सदस्य) पंकज यादव (सदस्य) प्रवीन दुबे (सदस्य) राशि सक्सेना (सदस्य) पंकज पाल(सदस्य) कार्यकारिणी की सदस्यों की ओर से प्रमोद कुमार एवं शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी अमित यादव, सह निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा, संजय कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button