समाचार पत्र वितरक सेवा समिति ने हनुमत जन्मोत्सव पर लगाया हेल्थ कैंप
आयुष्मान कार्ड पैन कार्ड, श्रम कार्ड किया निःशुल्क वितरण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में हनुमत जयंती पर निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया।
गुरुवार को लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के तत्वाधान में श्री हनुमत् जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नि: शुल्क कैम्प(ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड,हैल्थ कार्ड,ई पैन कार्ड) प्रकाश स्टोर सराय माली खां चौपटिया रोड पर
प्रदीप कुमार वर्मा अध्यक्ष,चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति एवं आसिम मार्शल प्रदीप प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा लगाया गया। जिसमें
सबसे पहले श्री हनुमान जी पूजा अर्चना आचार्य राजेश शुक्ल ने पार्षद सीबी सिंह से करवाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील शुक्ला,मनीष रस्तोगी पार्षद ,अंकुर दीक्षित, अरुण रस्तोगी, रिद्धि किशोर गौड़,मनोज तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, संकेत मिश्रा,अभय रस्तोगी,मो.असद कुरैशी,मो. ज़ैद, दिनेश चंद्र कश्यप, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।



