उत्तर प्रदेशराजनीति

लोकदल पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मना जन्मदिन

 राष्ट्रीय लोक दल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित राष्ट्रीय लोक दल पार्टी मुख्यालय पर केक काटकर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया।

शनिवार को जयंत चौधरी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया।

वहीं राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि जयंत चौधरी द्वारा युवाओं के हित में जो कार्य किये जा रहे हैं,वह भविष्य के लिए भारत का मील का पत्थर साबित होंगा।

साथ ही रोहित अग्रवाल ने कहा कि आज किसानों, कामगार, मजदूर व्यापारियों में एक अलग उत्साह देखने को मिला, जब जयंत चौधरी को सभी ने शुभ आशीष देकर दीर्घायु की प्रार्थना की है।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भंडारा, रक्तदान, कंबल वितरण अस्पतालों में फल का वितरण व मंदिरों में हवन का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button