आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दस्तक, हुआ सम्मेलन
राजधानी में एआई तकनीकी सम्मेलन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का जमावड़ा

https://upaihealth.in/delegate-registration.html पर करें पंजीकरण
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में एआई तकनिकि सम्मेलन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का जमावड़ा देखने को मिला।
सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनबी सिंह की अगुवाई सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित एक होटल में एआई एवं स्वास्थ्य नवाचार 2026 पर आधारित सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका उदेश्य डॉक्टरों बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दक्ष बनाना है।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश भर के डॉक्टरों ने सहभागिता कर रहें हैं। वहीं सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनबी सिंह लखनऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसीएमओ एवं निजी अस्पताल नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह द्वारा निजी अस्पतालों के उपस्थित प्रतिनिधियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। बता दें कि
उत्तर प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, इलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से, 12-13 जनवरी यानि दो दिवसीय द सेंट्रम होटल में एआई और स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य एआई और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।
यह सम्मेलन भारत सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य सेवा नेताओं, डॉक्टरों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स, विकास एजेंसियों और डोमेन विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा। जिससे स्वास्थ्य सेवा वितरण और शासन में सुधार के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों, डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों और एआई -संचालित दृष्टिकोणों पर चर्चा की जा सके।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हिस्सा बनने को करें पंजीकरण..
मुख्य चिकित्साधिकारी ने एआई प्लेट फार्म से प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण करने और इस ज्ञान-आधारित मंच का हिस्सा बनने के लिए आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति के दौर में आपकी भागीदारी मूल्यवान अंतर्दृष्टि, साथियों से सीखने का अवसर के साथ एआई और स्वास्थ्य नवाचार में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का मौका प्रदान करती है।
डॉ सिंह ने प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि एआई स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन में भागीदारी पुष्टि करने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा करें। आपके स्वागत के लिए राजधानी स्वास्थ्य टीम तत्पर है। पंजीकरण के लिए इस
वेबसाइट: https://upaihealth.in/?nocache
प्रतिनिधि पंजीकरण: और https://upaihealth.in/delegate-registration.html पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।



