होली से पूर्व मेरठ वासियों को मिला उपहार
मेरठ मेट्रो’ एवं ‘नमो भारत ट्रेन’ का शुभारंभ

मेरठ। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मेरठ वासियों को होली से पूर्व बड़ी सौगात दी गयी।
विकास के सुपथ पर नए भारत का रथ मेरठ से कनेक्टिविटी के नव अध्याय की शुरुआत की गयी। रविवार को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनपद मेरठ से देश के प्रथम नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन, दिल्ली–मेरठ नमो भारत के संपूर्ण कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण तथा मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक उपस्थिति रहे। वहीं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये रेल परियोजनाएं मेरठ से दिल्ली तक तीव्र, सुरक्षित और आधुनिक आवागमन सुनिश्चित करते हुए व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों को नई गति प्रदान करेंगी।
मेरठ से दिल्ली तक कनेक्टिविटी के नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से ‘मेरठ मेट्रो’ एवं ‘नमो भारत ट्रेन’ का शुभारंभ किया। साथ ही
इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने मेट्रो में यात्रा कर सहयात्रियों से आत्मीय संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मेरठ धारा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद भी किया।
साथ महापुरुषों की धरती कहकर सम्बोधित किया। कहा यह विकास विकसित भारत की नींव को सुदृढ़ करने वाला है। आज के दस वर्ष पहले मेरठ से दिल्ली जाने के के लिए 5 घंटे लगते थे।
जिससे लोग निराश होकर बैठ जाते थे। आज प्रधानमंत्री के विज़न से विकास की रफ़्तार बढ़ी है। आज दिल्ली जाने में सिर्फ 45 मिनट लगते है। मुख्यमंत्री ने कहा होली से पूर्व मेरठ वासियों को उपहार मिल गया।



