उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डॉक्टरों ने दिलाई शपथ

50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में चला जागरूकता अभियान 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने तम्बाकू के दुष्प्रभाव गिनाते हुए शपथ दिलाई। रविवार को

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदर नगर आलम बाग में लोगो को जागरूक किया गया।

डॉक्टरों ने शपथ के दौरान कहा कि हम सभी तंबाकू के दुषप्रभावों को संज्ञान में लेते हुए स्वयं तंबाकू उत्पादों का न तो सेवन करेंगे और अपने निकटतम लोगों को तंबाकू पदार्थों को छोड़ने एवं इससे अगली पीढ़ी को दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि बीड़ी सिगरेट इत्यादि के सेवन से फेफड़े का कैंसर एवं गुटका , तंबाकू चबाने से मुख कैंसर हो सकता है । ऐसे में यदि हम तंबाकू एवं उनसे बने पदार्थों से दूर रहेंगे तो हम उनके दुष्प्रभाव से भी बच सकते हैं। शपथ के दौरान

चिकित्सकों , स्वास्थ्य कर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे। जिसमें अनेक लोगों ने तंबाकू उत्पादों के सेवन न करने की भी संकल्प लिया। साथ ही

डॉ भरत कुमार, दंत शल्यक ने रोगों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी और मुख रोग से संबंधित किसी भी तकलीफ़ के लिए तत्काल चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button