लखनऊ को मिला नया मुख्य चिकित्साधिकारी
डॉ एनबी सिंह ने लखनऊ सीएमओ का पदभार संभाला
लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी को पंच पर्व के दौरान नया मुख्य चिकित्साधिकारी मिल गया है। शनिवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा सवास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जिसमें डॉ, एनबी सिंह को लखनऊ का नया मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके पहले डॉ.सिंह बलरामपुर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। ज्ञात हो कि 31अक्टूबर को सी एम ओ पद से डॉ मनोज अग्रवाल के सेवानिवृत होने पर कार्यवाहक के रूप में डॉ बीएन यादव अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यभार दिया गया था।
वहीं शासनादेश आते hi डॉ सिंह को राजधानी की स्वास्थ्य कमान सौंप दी गयी है।जिसमें अधिकांश लोगों का कहना है कि सीएमओ पद की दौड़ में कई डॉक्टर शामिल रहे। जिसमें डॉ एनबी सिंह निष्ठा भाव कार्यशैली के चलते यह नई जिम्मेदारी दी गयी है।
ज्ञात हो कि कोरोना काल के दौरान डॉक्टर सिंह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में बतौर नोडल अधिकारी होते हुए अपने कर्तव्यो को बखूबी निभाया था। तब से लेकर लगातार डॉ सिंह नित नई उपलब्धियों को हासिल कर रहें हैं।