उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारी की बैठक

पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर की चर्चा 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं व सरकार की व्यापारी हित में योजनाओं पर चर्चा की गयी।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से छोटे व्यापारियों के हित में आवाज बुलंद करता रहा है। एनडीए की सरकार ने अफसर शाही को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जिससे व्यापारियों को काफी राहत महसूस हो रही है और आगे भी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व्यापारियों की समस्या मजबूती से सरकार के समक्ष उजागर कर रहे हैं। साथ ही कहा कि उनके समाधान के लिए यथासंभव प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की आवास को कमजोर नहीं होने देंगे और आज सरकार द्वारा जिस तरीके से युवा व्यापारियों के हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं रोजगार के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बैठक में निर्णय के पश्चात रोहित कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष व्यापार नियुक्त किया गया। बैठक में अतिथि के तौर पर युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल व छात्र के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे ने सहभागिता की व अपने विचार प्रकट किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री रजनीकांत मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ल कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल, नेता सम्राट सिंह चौहान, राम शंकर वर्मा, विपिन द्विवेदी, वास्तव प्रिंस कनौजिया मनीष तिवारी, विशाल श्रीवास्तव आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button