उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

बालागंज में श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सुंदरकांड का पाठ

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षागांठ पर राजधानी में भक्तिमय धूम देखने को मिली। बुधवार को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बालागंज क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर के श्री हरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुन्दर कांड पाठ व श्रीराम बारात का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद सीबी सिंह, भारत सिंह राजपूत पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद अजीत सिंह के द्वारा नारियल तोड़ कर श्रीराम बारात का शुभारम्भ किया। इस मौके पर सैकड़ों भक्त नाचते-गाते हुए श्रीराम बारात बालागंज चौराहे से होकर पुनः वापसी मंदिर पर पहुंची। इसके पश्चात प्रसाद वितरण कर भगवान का किरदार निभाने वालों को सम्मानित किया गया। वहीं मंच संचालन सुमित निगम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर संरक्षक अवधेश कुमार कश्यप व सुधा कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद अजीत सिंह,पार्षद सीबी सिंह ,पूर्व भारत सिंह राजपूत ,डाक्टर आनंद त्रिपाठी,प्रो डाक्टर राकेश कुमार चक, चंद्रशेखर निषाद,राष्ट्रिय अध्यक्ष, एकलव्य सामाज पार्टी उपस्थित रहे। वहीं श्रीराम बारात में भगवान किरदार निभाने वालों में आशीर्वाद विश्वकर्मा(श्रीराम भगवान),अंकुश पांडेय (लक्ष्मण ) कृष्णा यादव ( हनुमान जी ) केयूर निगम ( श्री कृष्ण )अर्पिता विश्वकर्मा ( राधा ) भक्त शामिल रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button