आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ पुनीत,महासचिव बने डॉ जितेंद्र
प्रांतीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ नई कार्यकारिणी गठित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उप्र की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।
मंगलवार को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में निर्वाचन प्रक्रिया डॉ मॉखन लाल निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार संघ पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया ।
जिला सचिव डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि संघ के अध्यक्ष पद पर पुनीत पाण्डेय और महासचिव के पद पर डॉ जितेंद्र कुमार दोबारा निर्वाचित घोषित किये गए ।
बीते 1 नवंबर को निर्वाचन की प्रक्रिया में डॉ पुनीत पांडे, प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ जितेंद्र कुमार दोबारा महासचिव पद, डॉ अच्छे लाल उपाध्यक्ष (आयुर्वेद), डॉ राघवेंद्र कुमार सिंह (यूनानी), डॉ रीमा सोनकर (महिला), डॉ सृजन राय, उप महासचिव (आयुर्वेद),
डॉ जयनेन्द्र कुमार, उप महासचिव (यूनानी), विजय लक्ष्मी उप महासचिव (महिला), डॉ सौरभ यादव, संगठन सचिव, डॉ धर्मवीर, लखनऊ मण्डल सचिव, डॉ अरुण कुमार, मण्डल सचिव कानपुर,
डॉ राहुल कुमार, मण्डल सचिव मेरठ मण्डल, डॉ अतुल कुमार, मण्डल सचिव सहारनपुर मण्डल, डॉ नवीन जयसवाल, मण्डल सचिव गोरखपुर मण्डल, डॉ प्रखर चौबे, मण्डल सचिव झांसी मण्डल, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, मण्डल सचिव बस्ती मण्डल,
डॉ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मण्डल सचिव चित्रकूट मण्डल, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, मण्डल सचिव अगर मण्डल, डॉ ब्राम्हनन्द, मण्डल सचिव प्रयागराज मण्डल निर्वाचित घोषित किये गए । कार्यक्रम का संचालन डॉ मीनाक्षी आर्य, डॉ बालमुकुंद, और डॉ कमाल कुमार कुशवाहा के द्वारा किया गया।
साथ ही कार्यक्रम की देखरेख डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ धर्मेन्द्र सिंह, डॉ दिनेश वर्मा, डॉ अच्छे लाल के द्वारा की गई।
संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में..
अध्यक्ष पद पर डॉ पुनीत पाण्डेय,महासचिव पद डॉ जितेंद्र वर्मा,उपाध्यक्ष पद (आयुर्वेद ) डॉ अच्छे लाल, उपाध्यक्ष पद (महिला ) डॉ रीमा सोनकर, उपमहासचिव (आयुर्वेद ) डॉ सृजन राय, संगठन सचिव डॉ सौरभ यादव,
आय व्यय निरीक्षक डॉ धनंजय आनंद निर्वाचित हुए। अध्यक्ष ने चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि इस नवीन कार्यकारिणी से पूर्ण आशा है कि आपस में समन्वय बनाकर, बेहतर तरीके से संवर्ग हित में कार्य किया जाएगा।
जो भी अधूरे कार्य शेष है, वह पूर्ण होंगे और कार्य को गति प्रदान की जाएगी।



