संविदा चालकों परिचालकों का बढ़ा मानदेय
1 जनवरी से संविदा चालको परिचालकों को मिलेगा मानदेय का बढ़ा लाभ-दया शंकर सिंह

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। संविदा चालक परिचालकों के लिए अंग्रेजी नव वर्ष आने से पहले ही बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया गया। सोमवार को
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 01 जनवरी, 2026 से संविदा चालकों,परिचालकों को पुनरीक्षित दर से मानदेय का भुगतान उप्र परिवहन निगम द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संविदा चालकों,परिचालकों के मानदेय में क्रमशः 14 पैसे की प्रति किमी की वृद्धि की गयी है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में संविदा चालकों,परिचालकों को नोएडा क्षेत्र की नगरीय सेवाओं (चालक/परिचालक), नोएडा क्षेत्र की ग्रामीण सेवाओं एवं एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत कौशाम्बी, साहिबाबाद एवं लोनाी डिपो के लिए (चालक/परिचालक),
एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत स्थापित समस्त डिपोज की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत केवल संविदा चालकों के लिए गोरखपुर क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकटस्थ सौनोली, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज डिपो के संविदा चालकों व उपनगरीय सेवाओं के लिए (चालक/परिचालक) के लिए 2.18 रूपये प्रति किमी. की दर से मानदेय मिल रहा था।
जिसे बढ़ाकर 2.32 रूपये प्रति किमी अर्थात संविदा चालकों,परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गयी है। उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रों के संविदा चालक,परिचालक के मानदेय 14 पैसे प्रति किमी की बढ़ोत्तरी की गयी है। इसके अलावा चालको,परिचालकों के लिए नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना
परिवहन मंत्री ने बताया कि नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालकों को दो वर्ष की निरन्तर सेवा एवं परिचालकों को 04 वर्ष की निरंतर सेवा जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी एवं 66000 किमी की दूरी पूर्ण किया जाना जरूरी है।
उक्ति वित्तीय वर्ष में कोई दुर्घटना कारित न की गयी हो। उक्त योजना के अन्तर्गत चालक के लिए पारिश्रमिक रू. 14687, प्रोत्साहन रू. 4000 कुल देय रू. 18687 व परिचालक के लिए पारिश्रमिक रू. 14418, प्रोत्साहन रू. 4000 कुल देय रू. 18418 देय होगा। उक्त योजना में चयनित होने के उपरान्तत माह में 22 दिन डियूटी एवं 5000 किमी बस परिचालन किया जाना होगा।
चालको,परिचालकों के लिए नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना..
नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालकों को दो वर्ष की निरन्तर सेवा एवं परिचालकों को 04 वर्ष की निरंतर सेवा जरूरी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी एवं 78000 किमी. की दूरी पूर्ण किया जाना जरूरी है।
उक्त वित्तीय वर्ष में कोई दुर्घटना कारित न की गयी हो। उक्त योजना के अन्तवर्गत चालक के लिए पारिश्रमिक रू. 14687, प्रोत्साहन रू. 7000 कुल देय रू. 21687 व परिचालक के लिए पारिश्रमिक रू. 14418, प्रोत्साहन रू. 7000 कुल देय रू. 21418 देय होगा। उक्तर योजना में चयनित होने के उपरान्त माह में 24 दिन डियूटी एवं 6000 किमी बस परिचालन किया जाना होगा।
रिटेंशन,लॉयलिटी इंसेंटिव योजना में
सबसे पुराने संविदा चालकों को वरिष्ठा के आधार पर संविदा चालकों को प्रोत्साहन का भुगतान किया जायेगा, जिसमें वरिष्ठंता के आधार पर 20 वर्ष पुराने संविदा चालकों को 1500 रूपया व 10 वर्ष पुराने संविदा चालकों को 750 रूपया मासिक भगुतान किया जायेगा।
साथ ही अतिरिक्त भुगतान 24 दिन या अधिक डियूटी करने एवं न्यूनतम 6000 किमी संचालित करने वाले तथा 50 प्रतिशत लोडफैक्टर की अनिवार्यता पूर्ण करने वाले संविदा चालक,परिचालक को 4000 रूपया की दर से अतिरिक्त भुगतान तथा 50 प्रतिशत लोडफैक्टर की अनिवार्यता पूर्ण न करने पर प्रभावी प्रोत्साहन राशि 2/3 भाग का भुगतान शामिल है।



