उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमनोरंजन

हरियाली तीज पर सांस्कृतिक झलक 

पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की महिलाये रही शामिल  

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।

मंगलवार को पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन मण्डल द्वारा बंदरियाबाग स्थित ‘संस्कृति‘ अधिकारी क्लब में पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की

अध्यक्षा श्रुति गुप्ता की अध्यक्षता एवं सचिव स्मृति सिंह सचान के नेतृत्व में सावन महीने में हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें महिला सदस्याओं के लिए विभिन्न प्रकार के रोचक खेलों का आयोजन किया। वहीं सभी सदस्याओं को आपसी सौहार्द, उमंग एवं उल्लास के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक (परि) नीतू, महिला कल्याण संगठन, पूर्वाेत्तर रेलवे की उपाध्यक्ष मानसी सिंह, कोषाध्यक्ष अंकिता गंगवार एवं संगठन की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button