
बहराइच।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रतिभा ही सफलता की मंजिल तय करती है। रूपईडीहा के युवा आयुष वर्मा एवं हर्षित श्रीवास्तव को सस्टेनेबिलिटी एवं आर्थिक विकास मॉडल के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान इसी माह 13–14 मार्च को पटना में आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यशाला के दौरान प्रदान किया गया। यह कार्यशाला का आयोजन विश्व युवक केंद्र तथा प्रेम युथ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
कार्यशाला में आयुष वर्मा और हर्षित श्रीवास्तव ने सतत विकास और स्थानीय आर्थिक सशक्तिकरण पर आधारित अपना मॉडल प्रस्तुत किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और युवाओं की भागीदारी के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर प्रेम कुमार, संस्थापक प्रेम युथ फाउंडेशन, ने दोनों युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी आयुष वर्मा को उनके सामाजिक कार्यों और नवाचारों के लिए पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, तथा मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री राजस्थान, द्वारा सराहना और सम्मान हासिल कर चुके है।
कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, आपदा प्रबंधन, सतत विकास तथा सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं और विशेषज्ञों ने कहा कि देश के विकास और आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।



