उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

38 रक्त केंद्रों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी 

11 केंद्रों में मिली कमियां, संचालन पर लगाई रोक 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एक बार फिर जाँच अभियान को तेज कर दिया है।

सोमवार को एफएसडीए टीम राजधानी से लगाकर कानपुर तक 38 रक्त केंद्रों की जाँच में कमियां मिलने पर कार्रवाई निर्गत कर दी। औषधि विभाग अधिकारियों द्वारा

जनपद लखनऊ व कानपुर 38 रक्त केंद्रो कीजांच गयी । जिसमें 11 रक्त केंद्रों पर रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगाई गई।

बदलते मौसम व संक्रामक बीमारियों के प्रकोप के दृष्टिगत, प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण रक्त व रक्त कॉम्पोनेंट्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के

विभागीय मंत्री,मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में औषधि विभाग मुख्यालय द्वारा प्रदेश के औषधि निरीक्षकों की अंतर-जनपदीय टीमे गठित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित चैरिटेबल ट्रस्ट सोसाईटी के रक्त केंद्रों की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में जनपद लखनऊ के कुल 25 एवं कानपुर के कुल 13 रक्त केंद्रों पर की गई जांच में निम्नलिखित 11 रक्त केंद्रों में अभिलेखीय व रक्त संचालन संबंधित अनियमितता पाए जाने पर इन रक्त केंद्रों के रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है।

वहीं औषधि विभाग अधिकारियों द्वारा 11 रक्त केंद्र संस्थानों पर रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगाने के साथ-साथ, शेष रक्त केंद्रों पर पाई गई कमियों के निराकरण के लिए विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसका अनुपालन कराने के निर्देश स्थानीय औषधि निरीक्षकों को दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button