उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल को आयुष्मान योजना में बेहतर कार्य को ले मिला सम्मान

डिप्टी सीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को आयुष्मान भारत योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार को केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में आयुष्मान योजना के 7 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह को आयुष्मान भारत योजनाओं को जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय उपचार प्रदान करने में बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संस्थान ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, और प्रधानमंत्री जन औषधि योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ज़रूरतमंद रोगियों तक निःशुल्क एवं रियायती स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वहीं

संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने इस उपलब्धि के लिए कहा कि संस्थान सदैव गरीब और वंचित वर्ग के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सम्मान हमारी टीम के अथक परिश्रम और सरकार की दूरदर्शी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।

प्रो. विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि संस्थान की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर वास्तव में ज़रूरतमंदों तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान निरंतर ऐसी पहल करता रहेगा ताकि और अधिक लोगों को लाभ पहुँचाया जा सके।

प्रो. भुवन चंद्र तिवारी, विभागाध्यक्ष, हृदय रोग विभाग ने कहा कि संस्थान द्वारा विशेष रूप से हृदय रोग, कैंसर और गंभीर बीमारियों के उपचार में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बड़ी संख्या में रोगियों को लाभ पहुँचाया गया है।

इस उपलब्धि से संस्थान न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने वाला एक आदर्श मॉडल बनकर उभरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button