उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराजनीति

कफ सिरप मामले में डिप्टी सीएम ने किया बड़ा खुलासा 

 डिप्टी सीएम ने सपा मुखिया के साथ वांछितों की तस्वीर को किया साझा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कोडीन कफ सिरप मामला और भी नशीला होता जा रहा है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नया खुलासा करते हुए कफ सिरप में वांछित लोगों की समाजवादी पार्टी मुखिया के साथ तस्वीर मीडिया से साझा की।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया के दाएं और बाएं खड़े कफ सिरप में वांछित लोगों से क्या रिश्ते हें, इसे स्पष्ट करें।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सपा कफ सिरप के वांछितों को क्यों सम्मान देने का काम कर रही है, ये लोग प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ये समूह सपा के सदस्य हैं। इनका पालन पोषण सपा ने किया है।

सपा अपना पाप सरकार पर मढ़ रही..

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना पाप सरकार पर मड़ रही है। सरकार कफ सिरप मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है। जल्द ही जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि लगातार प्रदेश को वन डिस्टिक वन माफिया, भ्रष्टाचार, कदाचार, गुंडागर्दी की ओर धकेलने वाले सपा के लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ निष्पक्ष जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button