मुख्यमंत्री ने 253 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने सौगातो के लिए जनपद वासियों को दी बधाई

गोरखपुर। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 253 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गोरखपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर निगम के सफाई कर्मियों, पार्षदों, महापौर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभिनंदन के लिए गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परियोजनाओ की वर्षा कर दी।
इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर की विकास यात्रा को गति प्रदान करतीं ₹253 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पणव शिलान्यास कर उत्तर प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘नया उत्तर प्रदेश’ ‘स्वस्थ-सशक्त भारत’ के निर्माण के साथ ही ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने
पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर प्राप्त इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को बधाई एवं नगर निगम, गोरखपुर परिवार का आभार जताया।



