उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप किया लॉन्च

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि

मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का नव-अध्याय लिखता ‘नया उत्तर प्रदेश’ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बेटियां निर्भय होकर स्कूल जा रही हैं। उन्हें न कोई डर है, न किसी प्रकार का संकोच। आज महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों, बाल विवाह रोकथाम में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बालिकाओं तथा मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों को चेक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डीबीटी के माध्यम से ₹8 करोड़ से अधिक का बीमा प्रीमियम तथा नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग के साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की पुस्तक ‘सारथी’ तथा उदिता फाउंडेशन की ‘नवदिशा’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button