मुख्यमंत्री से मिला सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल
ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई समेत कई विषयों पर चर्चा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की। सोमवार को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटजिक स्टडी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों,
विभिन्न देशों की सेनाओं तथा भारत सरकार की सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के कमांडेंट एयर मार्शल मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट कर संवाद किया।
इस अवसर पर डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं गंगा एक्सप्रेस-वे सहित प्रदेश के औद्योगिक और अवसंरचनात्मक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी सिंगापुर और जापान यात्रा के अनुभव भी प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किए।



