उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने गोमाता की पूजा, खिलाया गुड़

गोवर्धन पूजा पर गौ माता की सेवा कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

 

 गोरखपुर। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोसेवा कर गोवर्धन पूजा मनाई। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ मंदिर स्थित गौशाला में गोवंशो की वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।

उन्होंने गायों को पूछकारते हुए गुड़ चना फल खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि

दीपोत्सव के पंच दिवसीय महापर्वों की श्रृंखला में आज पावन गोवर्धन पूजा है।

भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गोवंश रहा है। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश में गोवर्धन योजना के अंतर्गत गाय के गोबर से बायो-कंपोस्ट और एथेनॉल बनाने के जो अभिनव कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं, यह गोवंश के संरक्षण और उनके संवर्धन में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रदेश में 16 लाख गोवंश ऐसे हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा अनुदानित कर रहे हैं। अन्नदाता किसान की फसल को नुकसान न हो इस दृष्टि से यह एक प्रयास प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि

ग्रीन ईंधन के माध्यम से हम लोग प्रदेश के अंदर नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने और भारत के धन को बचाने का काम भी उसके माध्यम से कर रहे हैं।

मैं एक बार फिर से गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों, सभी अन्नदाता किसानों, पशुपालकों को हृदय से बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं। बताते चले कि भारत कि परम्परा त्योहारों से जुडी हुई है।

जिसका सम्बन्ध प्रकृति के अनुसार माना जाता है। इस लिए जब हमारी गो माता सुरक्षित होंगी तभी मानव जीवन सुरक्षित होगा। सरकार द्वारा गोवंशो के रखरखाव के लिए गौशाला के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है।

इसके बावजूद जो लोग गायों की देखरेख में हीला हवाली यानि सरकारी अनुदान को डकार कर गोसेवा नहीं करते हैं, उन्हें अपनी ऑंखें खोलकर गौ माता के महत्व को देखना व समझना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button