12 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन की खुराक
बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने को लगाया शिविर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए मेडिकल शिविर लगाया गया।
शनिवार को टुडियागंज़ स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पुष्य नक्षत्र के दिन स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बाल रोग ओपीडी में 12 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक पिलाई गई।
वहीं चिकित्सालय प्रभारी डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के मार्गदर्शन लगाया गया। जिसे कालेज प्राचार्य डा दिनेश कुमार मौर्य द्वारा रोगी हित को ध्यान में रखते आयोजित कराए जा रहा हैं।
उन्होंने बताया कि इससे आम जनमानस को आसानी से आयुर्वेद उपचार का लाभ प्राप्त हो सके । वहीं बाल रोग के विभागाध्यक्ष प्रो महेश नारायण गुप्त ने बताया कि शिविर में 160 बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि , शारीरिक मानसिक विकास के लिए स्वर्णप्राशन कराया गया।
इसी क्रम में काय चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा शरद जौहरी द्वारा निःशुल्क यूरिक एसिड जांच शिविर लगाया गया। जिसमें जोड़ो के दर्द से पीड़ित 70 मरीजों की जांच कर निःशुल्क औषधि प्रदान की गयी। साथ ही पथ्य अपथ्य के बारे में जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान पीजी छात्रों, इंटर्न व कर्मचारियों ने योगदान प्रदान किया।



