उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

बीजेपी उत्तर प्रदेश को कर्ज लेने में बना रही नंबर एक – अखिलेश यादव 

 

 लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी समाजवादी पार्टी के मुखिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है। रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में मीडिया को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को उधार लेने और कर्ज में नम्बर एक बना रही है। पूरा खजाना खाली कर दिया है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार किसानों को धोखा दे रही है। अभी तक इस पेराई सत्र का गन्ने का मूल्य तय नहीं किया। किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान किस रेट से होगा। महंगाई के कारण गन्ना की खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है। सरकार बताएं कि उसने इस पेराई सत्र में अभी तक गन्ने का मूल्य क्यों नहीं तय किया? किसानों की आय कहाँ दोगुनी हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि अवैध तरीके से निर्दोषों के घर बुलडोजर से गिराये जा रहे है। यह विकास नहीं विनाश है। मुख्यमंत्री के हाथ में विकास की रेखा नहीं है, विनाश की रेखा है। भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, नौजवान सभी दुःखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए और जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जगह-जगह खुदाई करा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में भी एक शिवलिंग है, वहां भी खुदाई होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विज्ञापन देकर दावा कर रही है कि निवेशको के लिए 1.5 लाख एकड़ जमीन अधिग्रहण कर रही है। सरकार के पास जमीन नहीं है। अब सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। डेढ़ लाख एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना चाहती है। भाजपा सरकार निवेश के नाम पर झूठ बोलकर लोगों को बरगला रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब हम दूसरे देशों में जाते हैं तो बहुत कुछ सीखने को मिलता है। दुनिया कहां से कहां पहुंच गयी है। यहां लोग किस चीज में उलझे हुए है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव लाने का काम करेगी। एक बार फिर हम लोग विकास और खुशहाली के रास्ते पर जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button