आयुर्वेद अस्पताल में सेक्सुअल हैरेसमेंट पर चला जागरूकता अभियान
प्रतिभागियों को दिलाई शपथ

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हैरेसमेंट पर जागरूक किया गया। शुक्रवार को
राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय,में 24 -25 मार्च को POSH (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ. डीके मौर्य की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वहीं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशि शर्मा के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों एवं चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान सभी स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में डॉ. हर्ष, डॉ. ज्योति, डॉ. धनश्री, अंकुश और साक्षी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
साथ ही प्रेवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हरेंसमेंट (POSH) से संबंधित शपथ सभी को दिलाई । प्रतिभागियों को
उनके अधिकारों, कर्तव्यों सुरक्षा उपायों और शिकायत प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य संस्थान में सुरक्षित एवं सम्मान जनक वातावरण सुनिश्चित करना तथा सभी को इस विषय के प्रति जागरूक बनाना था।



