उत्तर प्रदेशजीवनशैली
नगर निगम मुख्यालय पर सर्वाइकल कैंसर पर किया जागरूक

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। महिला कर्मचारियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। मंगलवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के राज कुमार हॉल में एल्डा फाउन्डेशन के सहयोग से महिला कर्मचारियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें महिला कर्मचारियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करने और बीमारी से बचाव के बारे में शिक्षा प्रदान की गई। आयोजन में इसके बचाव के लिए प्रयोग होने वाले टीके एचपीवी की जानकारी भी विधिवत रूप से साझा की गई। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक 3 वर्षो मे एक बार पेप टेस्ट कराने की सलाह भी दी गयी। जागरूकता कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।