उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने विजयी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता-2025

 

गोरखपुर। लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

गुरुवार को गोरक्षनगरी गोरखपुर में ब्रह्मलीन परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ महाराज सप्तम अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता-2025 में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल चेक ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे उन्होंने कहा कि

पिछले 11 वर्षों के अंदर हमने बदलते हुए भारत को देखा है। साथ ही खिलाड़ियों को चेक ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर नौजवान से अपेक्षा की है कि वह किसी न किसी खेल के साथ जुड़े, क्योंकि ‘खेलोगे तो खिलोगे’ अपने लिए भी, समाज के लिए भी और देश के लिए भी। उन्होंने

सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता-2025 के अंतर्गत कुश्ती (ग्रीको रोमन) वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में इन्हीं खिलाड़ियों का परिश्रम और अनुशासन भारत को विश्व खेल मानचित्र पर एक नई पहचान देगा।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और विजेताओं को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button