अटल मेले 13,035 लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, हुआ समापन
मेले में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री ने बांटा कम्बल

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में चले दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला सम्पन्न हुआ।
रविवार को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले का समापन चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा किया गया।
मंत्री ने भीषण ठंड को देखते हुए जरुरत मंद लोगों को कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर विधानपरिषद सदस्य मुकेश शर्मा और क्षेत्रीय सभासद मौजूद रहे। दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले में कुल 13,035 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की स्मृति में लगातार छह सालों से इस स्वास्थ्य मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरकारी के साथ निजी चिकित्सालयों की सहभागिता रही।
जिसमें निःशुल्क जांच, इलाज और दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले के दूसरे दिन कुल 7,815 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य मेले में क्यू आर कोड माध्यम से भी पंजीकरण किया गया।
इस मौके पर बच्चों का नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी सलाह के साथ साधनों का वितरण किया गया। इसके साथ ही होम्योपैथिक, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और यूनानी पद्धति का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।
स्वास्थ्य मेले के दूसरे दिन कुल 75 अल्ट्रासाउंड ,268 ईसीजी 143 ईको की और 215 कैंसर की स्क्रीनिंग हुईं । इस अवसर पर 670 चश्मे और 157 कान की मशीनें वितरित की गईं ।
स्वास्थ्य मेले में
“बच्चों को छह माह तक केवल स्तनपान कराएं” और ” सही उम्र में विवाह” विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया ।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि सफलतापूर्वक आयोजित हुये अटल स्वास्थ्य मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहित अन्य सहयोगी विभागों व संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारी को बधाई दी। साथ ही मंत्री द्वारा
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रतिभागी निजी चिकित्सालयों व सहयोगी संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



