भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले में स्वागत
राष्ट्रीय महासचिव का पदभार मिलते ही प्रेस क्लब की उठाई मांग

बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। भारतीय किसान यूनियन ने पत्रकारों की भलाई के लिए मांग उठाई। शुक्रवार को
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाराबंकी पहुंचे। जहाँ किसान नेताओं,कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। साथ ही
किसान नेता कुंवर उदेन्दु पटेल उर्फ आशु चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में किसान क्रांति दल के बैनर तले सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने
किसानों ,युवाओं और पत्रकारों के लिए सरकार से की अहम मांग करते हुए कहा पत्रकारों का वेतन लागू करना चाहिए। कहा इनके प्रति सरकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं
नव मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव आशू चौधरी ने जिलाधिकारी से पत्रकार हित में मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों को बैठने की जगह नहीं उनके लिए प्रेस क्लब बनवाया जाये। इसके लिए हमें आंदोलन करना पड़ेगा तो करेंगे, चाहे आमरण अनशन करना पड़ेगा वह भी करेंगे।
पत्रकारों को प्रेस क्लब दिलवाकर रहेंगे। उन्होंने कहा अधिकारी नींद से जाग जाएं अधिकारी मनमानी करेंगे तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
कहा बाराबंकी में छात्रों और शिक्षकों पे जो लाठियां चली थी वो किसकी थी। ऐसा दोबारा हुआ तो आरपार की लड़ाई होगी। इस मौके पर
प्रदेश मंडल एवं जनपद के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



