वन विभाग ने किया 59 रक्षाबंधन वाटिकाओं की स्थापना
एक पेड़ माँ के नाम पर चलाया अभियान

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। वन विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर प्रकृति संरक्षण का सन्देश दिया। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर वन विभाग द्वारा
एक पेड़ मां के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत स्थापित किये गए विशिष्ट वनों यथा महार्षि चरक औषधि वन, समरस वन, समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन, एक्सप्रेस-वे-वृक्षारोपण,
अविरल धारा वृक्षारोपण तथा वन्दे मातरम वाटिका वृक्षारोपण की श्रृंखला में ‘भाई-बहन’ के स्नेह के प्रतीक ‘रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक वन प्रभाग में ‘भाई-बहन वृक्षारोपण के माध्यम से 59 स्थलों पर 109171 पौधे रोपित कर 59 रक्षाबंधन वाटिकाओं की स्थापना की गई।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर, उनकी खुशहाली की कामना की तथा भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पर्यावरण व प्रकृति के उपकारों के प्रति सम्मान व्यक्ति करने तथा पर्यावरण प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक प्रभाग में पौध रोपित किए गए।
इस अवसर पर भाईयों व-बहनों द्वारा पौध रोपण करने के साथ ही संयुक्त रूप से वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया।
प्रदेश के समस्त वन प्रभागों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय जलवायु व मृदा के अनुकूल पौध रोपित किए गए।



