विशाल मेगा मार्ट के पास से चोर ले उड़े बाइक
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। भीड़ भाड़ वाली जगह पर चोरों ने निशाना बनाया। विशाल मेगा मार्ट के समीप बाइक चोरी हो पर पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली अंतर्गत चौकी पीर बटावन में शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
स्थानीय विशाल मेगा मार्ट के समीप इन दिनों चोर उचक्को बेखौफ़ अंजाम दें रहे हैं। मामला नव वर्ष के प्रथम दिन ही विशाल मेगा मार्ट के समीप प्रकाश में आया है।
थाना रामनगर क्षेत्र के रहने वाले फुरकान अहमद पुत्र इरसाद अली नव वर्ष के प्रथम दिन अपनी स्प्लेंडर बाइक नंबर अप 41एके 44 79 से कुछ जरूरी सामान विशाल मेगा मार्ट में खरीदने के लिए आए थे।
बाहर जब वह निकले तो उनकी बाइक गायब थी काफी खोजबीन किया। परंतु कहीं पता नहीं चला बाहर लगे सीसी कैमरे के फुटेज में भी जांच की गई। उसमें भी कुछ नहीं आया।
लोगोंं को कहना है कि विशाल मेगाा मार्ट लगे ससीटीवी सही तरीके से नहीं लगााए गए हैं। जिससेे सड़क का फ्रंट दिखाई नहीं पड़ता है। जिसके संबंध में भुक्त भोगी ने स्थानीय चौकी पीर बटावन में शिकायत दर्ज करा करके मदद की गुहार लगाई है।



