उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आयुर्वेद अस्पताल में लगा चिकित्सा शिविर 

123 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, जाँच 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय गठिया दिवस पर चिकित्सा शिविर लगाया गया।

सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में गठिया उपचार एवं उन्नत शोध केंद्र द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया।

शिविर के दौरान 123 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, बीएमडी की जाँच तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की गईं। जिसे

महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुधा सिंह के मार्गदर्शन तथा गठिया केंद्र की प्रभारी डॉ. मोनिका अस्थाना के नेतृत्व एवं डॉ अनंत कृष्ण के सहयोग से गठिया एवं जोड़ों के रोगों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव रस्तोगी, पूर्व विभागाध्यक्ष ने कहा कि जोड़ों के रोगों पर व्यापक वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है तथा इस क्षेत्र में आयुर्वेद की संभावनाएँ अत्यंत उज्ज्वल हैं।

उन्होंने रोगियों के हित में शोध एवं चिकित्सा सेवाओं को निरंतर विकसित करने पर बल दिया। मेडिकल ऑफिसर डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि

कार्यक्रम में डॉ शरद जौहरी ,डॉ शची,डॉ विनोद ,डॉ रिचा,डॉ धर्मेंद्र एवं संस्थान के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जिसमें

एमडी विद्यार्थियों में डॉ. अंजलि, डॉ. तहमिना, डॉ. अर्चना, डॉ. शांतनु, डॉ. दीपराज, डॉ. दीप्तिका, डॉ. रागिनी, डॉ. पल्लवी एवं डॉ. जावेद का शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त सिस्टर अनीता, मायावती, शशि तथा अन्य कर्मचारी विश्वनाथ, ज्योति सहित चिकित्सालय के कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं डॉ मोनिका अस्थाना ने

सभी चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button