आयुर्वेद अस्पताल ने चलाया जन जागरूकता अभियान
डॉक्टरों ने महिलाओं को मौसमी बीमारियों पर दी जानकारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वस्थ भारत मुहिम के तहत जानकारी दी गयी। शुक्रवार को
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एंव चिकित्सालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो सुधा सिंह के निर्देशन में महिलाओं को मौसमी बीमारियों तथा उनसे बचाव के उपायों बताये गए।
साथ ही, औषधीय पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो शशि शर्मा, डॉ जया श्रीवास्तव, डॉ शिखा शर्मा एवं परास्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्रायें मौजूद रही।
इसके अलावा अस्पताल के स्नातकोत्तर कौमारभृत्य विभाग द्वारा भदेवा स्थित चाचा नेहरू हाई स्कूल के बच्चों को आयुर्वेद के बारे में जानकारी दी गई।बच्चों को आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ दिनचर्या, स्वस्थ खान-पान, स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूक किया गया।
बच्चों में फास्ट फूड, जंक फूड, मैदा इत्यादि से बने भोज्य पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।
बच्चों को मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाले शारीरिक मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं कौमारभृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो महेश नारायण गुप्त ने बताया कि फास्ट फूड,जंक फूड, मैदा, चीनी, केमिकल इत्यादि से बना फास्ट फूड सेहत के लिए घातक होता है।
डा लक्ष्मी ने बताया कि अधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों में बोलने की विकृतियाँ जैसे तुतलाना, हकलाना होता है। डॉ रमेश गौतम ने बताया कि सुबह नाश्ता करके ही स्कूल आना चाहिए जिससे दिमाग पढ़ाई में लगे।
इसी क्रम में डा धर्मेंद्र ने कहा कि स्वर्ण प्राशन से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ती है। शिविर में कुल 150 बच्चों को जागरूक किया गया। शिविर में स्कूल प्रबंधक, पीजी स्टूडेंट्स ने सहयोग प्रदान किया।



