उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

समान वेतन को ले बांडेड डॉक्टरों का जोरदार प्रदर्शन

एमबीबीएस डॉक्टरों ने समान वेतन लागू करने की उठाई आवाज 

 

 लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में एमबीबीएस ब्रांडेड डॉक्टरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

मंगलवार को हजरतगंज जीपीओ स्थित गाँधी प्रतिमा पर एमबीबीएस बांडेड डॉक्टर एकजुट होकर समान वेतन लागू करने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल कॉलेजो में एमबीबीएस ब्रांडेड डॉक्टरों को एक लाख से अधिक वेतन दिया जा रहा है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 50 से 60 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जा है।

बांडेड डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए कहा यह डॉक्टरों के साथ भेदभाव है डॉक्टरों का समान वेतन नहीं लागू होगा तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

वहीं गंज पुलिस ने आनन फानन में धरना प्रदर्शन कर रहे बांडेड डॉक्टरों उठाकर बस बैठाकर ले गए। जहाँ डॉक्टरों और पुलिस के बीच नोंकझोक होती रही. वहीं डॉक्टरों ने समान वेतन लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button