उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

राजधानी में दो संस्थानों के बीच हुआ समझौता 

कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल एवं वीर कुंवर सिंह विवि के साथ एमओयू 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दो संस्थानों के मध्य समझौता किया गया। मंगलवार को

कैंसर उपचार, अनुसंधान एवं अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कल्याण सिंह कैंसर संस्थान,लखनऊ एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, बिहार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए। इससे

कैंसर उपचार, सहयोगात्मक अनुसंधान एवं ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।

वहीं संस्थान निदेशक, प्रो.एमएलबी.भट्ट की अध्यक्षता में डॉ. आयुष लोहिया, कार्यपालक कुलसचिव ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ की ओर से तथा नवनीत सिंह, सहायक रजिस्ट्रार एवं एमओयू प्रभारी, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, बिहार की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर प्रो.डॉ.अमरिका सिंह, पूर्व कुलपति, एमएलएसयू विश्वविद्यालय, उदयपुर तथा प्रो दुर्गेश मणि त्रिपाठी, सलाहकार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार भी उपस्थित रहे।

यह समझौता ऑन्कोलॉजी सेवाओं के विस्तार, कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान एवं उपचार के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा कैंसर रोगियों से संबंधित नैदानिक अनुसंधान गतिविधियों में भी सहयोग किया जाएगा।

इस साझेदारी का उद्देश्य ऑन्कोलॉजी एवं इससे संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों के आदान-प्रदान के माध्यम से नैदानिक, तकनीकी एवं सामुदायिक क्षमताओं को सुदृढ़ करना, सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा नवीन उपचारात्मक एवं नैदानिक उपायों का विकास करना है।

समझौता ज्ञापन प्रमुख उद्देश्य..

👉 ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अत्याधुनिक अनुसंधान एवं रोगियों के लिए तृतीयक स्तर की चिकित्सा सेवाओं पर केंद्रित संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देना।

👉 कैंसर की शीघ्र पहचान, निदान एवं उपचार के लिए नवीन तकनीकों का विकास एवं कार्यान्वयन करना।

👉 सहयोगात्मक शिक्षण, प्रशिक्षण एवं नवाचार के लिए वैज्ञानिक विशेषज्ञता एवं संकाय सदस्यों का आदान-प्रदान करना।

👉 भारतीय जनसंख्या में विभिन्न प्रकार के कैंसर के निदान एवं उपचार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) आधारित उन्नत तकनीकों का विकास एवं उपयोग करना।

👉 कैंसर के क्षेत्र में मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एवं अनुसंधान के लिए विद्यार्थियों के प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करना तथा नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (Next Generation Sequencing – NGS) तकनीकों के माध्यम से कैंसर के मूल कारणों की पहचान की दिशा में अनुसंधान को प्रोत्साहित करना।

संस्थान की तरफ से प्रो. प्रमोद कुमार गुप्ता डीन, प्रो. विजेंद्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा डॉ. वरुण विजय, चिकित्सा अधीक्षक सहित संस्थान के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button