उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 28 फॉरेंसिक अधिकारियों को बाँटे नियुक्ति-पत्र 

सुरेश खन्ना, संजय प्रसाद, राजीव कृष्ण रहे मौजूद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नवचयनित फॉरेंसिक अधिकारियों नियुक्ति पत्र दिए गए।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सशक्त सुशासन न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ सुरक्षा की दिशा को मजबूती दी। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा नवचयनित 28 फॉरेंसिक अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्ण विश्वास है कि नवचयनित फॉरेंसिक अधिकारी वैज्ञानिक साक्ष्यों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को अधिक सशक्त और सुशासन को अधिक प्रभावी बनाने के सारथी बनेंगे।

इस मौके पर सुरेश खन्ना मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण महानिदेशक यूपी पुलिस, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील है। जिसमें 6 विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य गतिशील है।

प्रदेश की सभी प्रयोगशालाओं में ई – फॉरेंसिक 2.0 का संचालन और लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस स्थापित की गई। वही 7 विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए अनुभाग क्रियाशील किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button