उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा 

 

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

गुरुवार को बीजेपी राष्ट्रीय बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया।

गोरखनाथ मंदिर आगमन पर नितिन नबीन शिवावतार गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धावनत होकर दर्शन-पूजन किया।

उनके साथ गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। दर्शन-पूजन के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया।

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर और नाथपंथ से जुड़ी जानकारियां राष्ट्रीय अध्यक्ष को दीं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ प्रतिमा भेंट की।

गोरखनाथ मंदिर में प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद नितिन नबीन पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन

धर्मपाल सिंह, प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, विजय दूबे, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button