उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

भगवान धन्वंतरि : जयंती पर पूजन हवन कर लोक कल्याण की कामना 

आयुर्वेद अस्पताल में डॉक्टरों ने विधि विधान से की पूजा अर्चना 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने भगवान धन्वंतरि की जयंती पर विधि विधान से हवन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की।

शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि जयंती पर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गयी।

कॉलेज प्राचार्य प्रो सुधा सिंह द्वारा पूजन हवन किया गया। विद्वानों के मतानुसार आज ही के दिन वैदिक काल में समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर धरा पर अवतरित हुए थे।

इसीलिए यह दिन भगवान धन्वंतरि को समर्पित करते हुए पूजा आराधना करके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। वहीं जबकि आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रंथ चरक संहिता में उल्लेखित है कि सब कुछ छोड़कर इस शरीर की रक्षा करनी चाहिए।

क्योंकि संसार के सारे सुख इस शरीर के द्वारा ही भोगे जाने हैं। इसलिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए हमेशा मनुष्य को तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 9:30 बजे चिकित्सालय परिसर में किया गया।

जिसमें संस्था की प्रमुख प्राचार्य प्रो सुधा सिंह एवं अन्य शिक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं, पैरामेडिकल स्टाफ ,कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा श्रीश मिश्र ने किया।

डा धर्मेंद्र ने बताया कि सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की गई। साथ ही भगवान धन्वंतरि की जयंती के महत्व के बारे में मरीजों को जानकारी साझा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button