बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटा राशन, दिलाया भरोसा
बांटा राशन और शुरू की सामुदायिक रसोई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बाढ़ प्रभावित परिवारों को सभी धर्मो ने मिलकर राशन का वितरण किया।
शनिवार को फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए (PECT) ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत और सेवा की मिसाल पेश की।
संस्था की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गईं और लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई (लंगर सेवा) का आयोजन किया गया।
टीम लखनऊ (PECT) के सदस्यों ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी। राशन किट में चावल,दाल, आटा, तेल, मसाले और सब्जियों सहित रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल था।
इसके साथ ही सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। ताकि मुश्किल हालात में उन्हें खाने के लिए परेशान न होना पड़े। वहीं
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा बाढ़ से प्रभावित परिवारों की पीड़ा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों तक राशन पहुँचाना और सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
टीम लखनऊ (PECT) और इमेजिन रिजॉर्ट के माध्यम से हमारा प्रयास है कि कोई भी पीड़ित परिवार भूखा न रहे और उसे इस कठिन समय में आवश्यक सहायता मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एक-दूसरे की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है।
विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और कारोबारियों का एक साथ आकर राहत कार्यों में सहयोग करना सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल है।
जरूरतमंदों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
इस राहत अभियान में शहर की प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और कारोबारी हस्तियों ने भाग लिया। मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरि महाराज, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया से मौलाना मुश्ताक नदवी, मौलाना गुफरान,राजेंद्र सिंह बग्गा, अपनी सहभागिता दिखाई ।
इसके अलावा इमेजिन रिसोर्ट के डायरेक्टर व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, रॉयल कैफे के मैनेजिंग डायरेक्टर मुरलीधर आहूजा, अमीर खालिद,
पूर्व इनकम टैक्स अधिकारी एवं क्रिकेट खिलाड़ी निगहत खान, और समाजसेवी गुरुजीत छावड़ा,कपिल सिंह, ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
टीम लखनऊ की सहयोगी संस्थाओं, सदस्यों और अन्य समाजसेवियों ने भी जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में योगदान दिया।
सेवा अभियान के दौरान महंत दिव्या गिरि महाराज ने कहा, “मुसीबत के समय एक-दूसरे का सहारा बनना ही सबसे बड़ा धर्म है।
वहीं, मौलाना मुश्ताक नदवी ने टीम लखनऊ के प्रयास की सराहना की। चारबाग गुरुद्वारे के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने इस पहल को सच्ची गुरु सेवा की भावना से जुड़ा कार्य बताया।
इस अवसर पर टीम लखनऊ के अध्यक्ष मुर्तजा अली के साथ जुबैर अहमद, वामिक खान, अब्दुल वहीद, मोहम्मद फरहान, बदरुल हसन एडवोकेट,कुदरत उल्ला खान,जसबीर सिंह गांधी, मोहम्मद कैफ,अलीमा अजीम, साबिर अली,फहद,और फहीम सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



