पंजाब नेशनल बैंक पर जोरदार प्रदर्शन
5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने को प्रदर्शन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लंबित मांगो को लेकर बैंक कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
गुरुवार पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर जोरदार संयुक्त प्रदर्शन किया। जिसमें
फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि विगत नवंबर से 3 माह तक इन्हीं मांगों हेतु बैंककर्मियों द्वारा अनेको प्रदर्शन, धरना, रैली सोशल मीडिया पर अभियान तथा 27 जनवरी को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल भी की गईं।
फिर भी केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। जिससे सभी कर्मी बाध्य होकर फोरम की केंद्रीय समिति ने पुन: संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।
प्रदर्शन के दौरान काम. वाईके अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डीके सिंह, लक्ष्मण सिंह, एसके संगतानी, वीके माथुर, संदीप सिंह,अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, स्वाति सिंह आदि विभिन्न घटक दलों के बैंक नेताओं ने केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी दी।
इनके अतिरिक्त यूपी दुबे, आरएन शुक्ला, शकील अहमद, विभाकर कुशवाहा, दीपक सिंह, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र जोशी आदि बैंक नेताओं ने कहा इस बार हम अपनी मांगे हर हाल में लेकर रहेंगे।
अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया इसी क्रम में 30 अगस्त सोशल मीडिया पर , 3 सितंबर को पोस्टर अभियान, 8 सितंबर को काला बैजधारण तथा 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है।



