अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

नेपाल में आया पानी सैलाब, सैकड़ों जिंदगी लापता

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर निगरानी के दिए निर्देश 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। नेपाल में पानी के सैलाब से सैकड़ो जिंदगी लापता होने की खबर आ आ रही है।

बुधवार को नेपाल के रसुआ जिला क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई क्षति को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए महाराजगंज और कुशीनगर में स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नेपाल में बाढ़ के प्रभाव से महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर नजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरतने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि नेपाल में आई बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button